{"_id":"64fcb8c75e19ff068c09304f","slug":"attacked-with-sticks-case-registered-against-four-jind-news-c-199-1-jnd1001-5335-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लाठी-डंडों से किया हमला, चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लाठी-डंडों से किया हमला, चार पर मामला दर्ज
Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। गांगोली गांव में व्यक्ति पर लाठी, डंडों से हमला करने तथा जान से मारने धमकी देने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही शमशेर, उसकी पत्नी सुनीता, उसके बेटे कमल व राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांगोली गांव निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय बिजली की डोरी को लेकर गांव के शमशेर व उसके परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी को लेकर उसी दिन रात नौ बजे शमशेर, उसकी पत्नी सुनीता, उसके बेटे कमल व राजू मेरे प्लाट में लाठी व डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसे सिर व शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। बचाव में शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सत्यनारायण की शिकायत पर शमशेर, उसकी पत्नी सुनीता, उसके बेटे कमल व राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।