{"_id":"683377117bfefef2d0090368","slug":"attacked-when-stopped-from-drinking-alcohol-in-front-of-dhaba-jind-news-c-199-1-sroh1009-135256-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढाबे के सामने शराब पीने से रोका तो किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढाबे के सामने शराब पीने से रोका तो किया हमला
Mon, 26 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 26 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद-हांसी रोड पर गुलकनी गांव के पास एक ढाबा मालिक पर शराब पीने से रोकने पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने ढाबा मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुलकनी गांव निवासी प्रहलाद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने जींद-हांसी रोड पर ढाबा कर रखा है। 19 मई की रात करीब 12 बजे एक गाड़ी में 6-7 लड़के ढाबे पर आए और खाने पीने का सामान लिया। सामान लेकर ढाबे के सामने अपनी गाड़ी के पास नीचे बैठकर शराब पीने लगे। उसने उनको ढाबे के सामने शराब पीने से रोका तो दो लड़के खड़े हो गए और एक ने उसे थप्पड मारा और दूसरे ने पास में पड़ी ईंट उठाकर मारी।
जब आसपास के लोगों ने उनको छुड़वाने की कोशिश की तो इनमें से एक लड़के ने गाड़ी में से पंच निकाला और हमला किया। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी लेकर भाग गए।