{"_id":"65a38e6c6ad18ae90f001eb7","slug":"attacked-the-family-after-entering-the-house-seven-named-jind-news-c-199-1-sroh1006-11654-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, सात नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, सात नामजद
विज्ञापन
नरवाना। शहर थाना पुलिस ने संगम विहार स्थित एक घर में घुसकर परिवार पर हमला करने के आरोप में सात को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दबलैन हाल आबाद संगम बिहार निवासी कुलदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह अपने परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान शीली, अशोक चहल, संदीप उर्फ डीसी, नितीश दनौदा, सतीश चहल, सतपाल, मोदी चहल सहित 15-20 लोग कई गाड़ियों में आए उनके घर पहुंचे, जिन्होंने आते ही घर के शीशे तोड़ दिए और फिर दीवार फांदकर उसके परिवार पर हमला कर दिया।
उन्होंने उसकी पत्नी तथा बच्चों के साथ बदतमीजी भी की। उन्होंने गांव में फोन कर हमले की सूचना दी। इसके बाद गांव से बाइक पर राममेहर और पवन आए। हमलावरों ने राममेहर को अगवा करके नजदीक एक डायरी में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि हमलावर उसके घर से फोन, बाइक, स्कूटी और जेवरात भी चोरी कर ले गए। इस हमले में गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। शहर थाना पुलिस ने शीली, अशेाक चहल, संदीप, नीतिश, सतीश, सतपाल, मोदी चहल को नामजद कर 15-20 अन्य के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।