{"_id":"665b80cedd539b4a1407a964","slug":"attack-on-the-contractor-and-his-brother-who-were-carrying-out-the-construction-work-jind-news-c-199-1-sroh1009-117862-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नप के कार्य करवा रहे ठेकेदार और उसके भाई पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नप के कार्य करवा रहे ठेकेदार और उसके भाई पर हमला
Sun, 02 Jun 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
जींद। हुडा मार्केट में नगर परिषद के अलॉट किए गए कार्य को कर रहे ठेकेदार प्रदीप और उसके भाई विकास पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप के भाई विकास ने बताया कि वह सरकारी कार्य के ठेके लेते हैं। इसके चलते वह नगर परिषद के अलॉट किए गए कार्य का ठेका लेकर हुडा मार्केट में 31 मई को काम करवा रहे थे। शाम के समय एक कार में सवार होकर आए युवकों ने अपनी गाड़ी उनके बुलडोजर के आगे लगाकर काम बंद करवा दिया। जब उसने बातचीत करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान हुडा मार्केट में मन्नत रेस्टोरेंट संचालक काला भी उनके साथ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर उनको आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवादा