फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Attack broke into the house, three injured, seven named

Jind News: घर में घुस किया हमला, तीन घायल, सात नामजद

Tue, 18 Feb 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attack broke into the house, three injured, seven named
जींद। गांव निडानी में रजिशन घर में घुस हमला कर तीन लोगों को घायल करने पर सदर थाना पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निडानी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाइक पर सवार होकर शहर से घर लौट रहा था। गांव सिंधवीखेड़ा के पास गांव पडाना निवासी सैंकी व उसके दोस्तों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। जिस पर उसने अपने चाचा को फोन कर मौके पर बुला लिया। इस पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। शाम को सैंकी व उसके दोस्त आधा दर्जन बाइकों पर सवार होकर कई युवक उनके घर मे घुस आए और उसके चाचा जगन्नाथ, संजय तथा उस हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर पर पथराव भी किया। हमले में तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों के विरोध के चलते आरोपी बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने रोहित की शिकायत पर सैंकी, अमन, बिन्नू, साहिल, अतुल, कोकू बीरा को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed