फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ATM was breaking in Narwana; Police arrived in mumbai after receving alarm information; caught one

नरवाना में तोड़ रहे थे एटीएम, मुंबई में बजा अलॉर्म, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक को पकड़ा

Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ATM was breaking in Narwana; Police arrived in mumbai after receving alarm information; caught one
शहर पुलिस ने वीरवार सुबह करीब पांच बजे रेलवे रोड पर सुरजेवाला भवन के सामने लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ कर राशि लूटने का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। वहीं एक युवक पुलिस को देख कर फरार हो गया। दरअसल एटीएम के साथ छेड़छाड़ होने पर बैंक के मुख्यालय में मुंबई में सूचना मिली और इसकी सूचना नरवाना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया। पिछले एक महीने में इसके अलावा नरवाना में एटीएम और बैंक में चोरी की पांच घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को मुंबई से सूचना मिली कि रेलवे रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के साथ कोई छेड़खानी हो रही है। इत्तिफाक से शहर थाना प्रभारी यादराम उसी समय घटना स्थल के आसपास गश्त पर थे। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया जबकि नरवाना की इंदिरा कॉलोनी निवासी संजय उर्फ कैरा को पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि कैरा के खिलाफ नरवाना क्षेत्र में मारपीट और लूटपाट के कई केस दर्ज हैं। वहीं लगातार हो रही घटनाओं के बीच एक आरोपी हाथ आने से पुलिस को अन्य घटनाओं की गुत्थी भी सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक से पूछताछ करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल उनके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, फाली और पेचकश जैसे औजार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि युवकों ने रुपये रखने वाला बाक्स खोल लिया था अगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बैंक को नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे आरोपी को भी जल्द ही किया जाएगा काबू
जिस समय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची गलती से पुलिस वाहन का सायरन बज गया। इससे चोरी के लिए घुसे युवक सतर्क हो गए। हालांकि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरे आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -यादराम, शहर थाना प्रभारी, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed