फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   At some places expired fire extinguishers were not installed.

Jind News: कहीं एक्सपायरी अग्निशमन यंत्र तो कही लगे ही नहीं

Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
At some places expired fire extinguishers were not installed.
15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।
जींद। आग लगने की घटना होने पर सुरक्षा के लिए सभी कार्यालयों में अग्निशमन यंत्रों का होना जरूरी है। लेकिन कस्बों की बात तो दूर जिला मुख्यालय पर ही इसकी व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों में इनकी देखभाल करना व इनको लगवाना विभागीय अधिकारी उचित नहीं समझ रहे। लघु सचिवालय के नए भवन, जिसमें आरटीए कार्यालय, सरल केंद्र मौजूद हैं में अग्निशमन उपकरणों की पूरी तरह से अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय के इस भवन में कई बड़े अधिकारियों का प्रतिदिन आना-जाना रहता है। इसके अलावा इस तीन मंजिला भवन में लगभग छह विभागों के कार्यालय हैं, लेकिन इसके ग्राउंड फ्लोर पर आरटीए कार्यालय, सरल केंद्र व लिफ्ट के पास लगे अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के हैं। इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं। आग लगने की घटना होने पर बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मार्च का भी आधा महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक्सपायर हुए यंत्रों को बदला नहीं गया है।
विज्ञापन


बाक्स

अधिकारियों की लापरवाही आमजन पर पड़ेगी भारी

लघु सचिवालय के आरटीए, डीएमसी, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी का यहां से गुजरना होता है। इसके बावजूद भी यह अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे। अधिकारियों की यह लापरवाही यहां पर काम के लिए आने वाले लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इन कार्यालयों के बाहर नहीं लगे यंत्र

बीडीपीओ कार्यालय व समाज कल्याण विभाग के कार्यालय एक दूसरे से लगते हैं। इन दोनों का मुख्य गेट भी एक ही है। इसके कारण यहां पर प्रतिदिन बुजुर्गों से लेकर पंचायती अधिकारी, सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्यों का आवागमन रहता है। इन दोनों कार्यालयों में कहीं पर भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। इससे लोग व यहां पर कार्यरत कर्मियों की जान भी खतरे में है।

बाक्स

अलेवा और उचाना खंड में भी यही हाल

अलेवा खंड के बीडीपीओ कार्यालय में अग्निशमन यंत्र लगे ही नहीं हैं। जबकि अलेवा तहसील कार्यालय में लगे उपकरण पर एक्सपायरी डेट ही नहीं है। यही हाल उचाना सरल केंद्र का है। यहां पर दो अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। इसमें एक खाली है तो दूसरा एक्सपायरी डेट का है। इसके अलावा बधाना स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्रों पर एक्सपायरी डेट ही नहीं लगाई गई है।

बाक्स

जिन विभागों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं या फिर उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी है की जांच कर नोटिस भेजा जाएगा। आग लगने पर जान-माल का ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसके लिए संबंधित विभागों को नोटिस भेजा जाएगा। -सुखबीर सिंह यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी, जींद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

15जेएनडी30: आरटीए कार्यालय के बाहर एक्सपायरी डेट का लगा सिलिंडर। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed