फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   At night, I beheld my beloved alongside the moon.

Jind News: रात में चांद के साथ पिया का किया दीदार

Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
At night, I beheld my beloved alongside the moon.
29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी
जींद। जींद। तेरी ही धुन मैं गाऊं, मैं सातों जनम तुझे पाऊं...जिलेभर में वीरवार को करवा चौथ पर दिनभर व्रत रखकर महिलाओं ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। सोलह शृंगार कर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर तैयार हुईं।
विज्ञापन

लाल साड़ी, बालों में गजरे और हाथों में रची मेहंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही थी। चांद ने भी सुहागिनों का लंबा इंतजार नहीं करवाया। रात नौ बजे जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए, हर ओर खुशी छा गई। महिलाओं ने छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर पूजा की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों, सेक्टरों और गांवों में महिलाओं की टोलियां एकत्रित हुईं और करवा माता की कथा सुनकर पूजा-अर्चना की। कहीं महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर त्योहार की खुशियां मनाईं तो कहीं सामूहिक रूप से कथा सुनने के बाद एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना में थाना प्रभारी पूजा व अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के बीच अपनी संस्कृति और परंपराओं को निभाते हुए कथा सुनीं। करवा चौथ पर सुबह से ही महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों और साज-शृंगार में सजी महिलाओं ने पूजा की तैयारियां कीं। दोपहर बाद सूर्य को जल अर्पित करने की रस्म निभाई गई। इसके बाद महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

करवा चौथ पर्व दांपत्य प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार महिलाएं सूर्योदय से पहले व्रत शुरू करती हैं और चंद्रमा के दर्शन व पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ पर्व दांपत्य प्रेम, विश्वास और पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक है।

ड्यूटी भी, व्रत भी...महिला अधिकारियों ने निभाया दोहरा दायित्व
जींद। जिले की शीर्ष महिला अधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस जिम्मेदारियां निभाने के साथ करवा चौथ का व्रत रखकर परंपरा भी निभाई। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी उपासना यादव, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली, उचाना थाना प्रभारी मोनिका और महिला थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने दिनभर अपने-अपने कार्यक्षेत्र का काम संभाला। डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने दिनभर सरकारी कामकाज संभालने के साथ व्रत की परंपरा निभाई। उन्होंने संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन से जिम्मेदारी के साथ परंपराओं से भी जुड़ा जा सकता है। एसपी उपासना यादव ने अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं के निपटारे के बीच व्रत रखा। उनका कहना है कि वर्दी में रहकर भी संस्कृति से जुड़ाव कायम रखा जा सकता है। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के साथ व्रत रखा। उचाना थाना प्रभारी मोनिका ने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ व्रत रखा। महिला थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने शिकायतों की सुनवाई और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के बीच त्योहार मनाया। दोनों ने संदेश दिया कि साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ परंपराएं भी निभाई जा सकती हैं।

फोटो कैप्शन
29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी करते हुए। संवाद
29जेएनडी32: करवाचौथ पर पारंपरिक परिधान में उचाना थाना प्रभारी मोनिका। संवाद
29जेएनडी33: सेक्टर सात में कहानी सुनती हुई अध्यापिका सुमन सहारण व अन्य महिलाएं। स्रोत : महिलाएं
29जेएनडी34: सेक्टर सात में सूर्य को पानी देते हुए सुहागिन महिलाएं। स्रोत: महिलाएं।

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

29जेएनडी30, 31: महिला थाना में करवा चौथ पर थाना प्रभारी व अन्य महिला पुलिसकर्मी सजधज कर ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed