{"_id":"6a4810618b775ac8ec0a9f1e","slug":"assistive-devices-for-the-disabled-and-elderly-jind-news-c-199-1-sroh1006-156138-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिव्यांगों व बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिव्यांगों व बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण
विज्ञापन
फोटो 03जेएनडी14-दिव्यांग को ई-रिक्शा वितरित करते हुए एसडीएम सत्यवान मान। स्रोत प्रशासन
- फोटो : samvad
जींद। रेडक्रॉस भवन में शुक्रवार को जरूरतमंद दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए सहायक उपकरण पहचान एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने पात्र लाभार्थियों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।
एसडीएम ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के जीवन को अधिक सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कुल छह लाख 46 हजार 505 रुपये मूल्य के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 14 ई-रिक्शा, 15 व्हीलचेयर, 78 श्रवण यंत्र (हियरिंग एड), 52 नी-कैप, 20 बैसाखियां, 40 कमर बेल्ट सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। लाभार्थियों की आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही पहचान कर उपकरण उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
शिविर में एलिम्को मोहाली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं तथा पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए।
सचिव रामजी लाल ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी लगातार जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एलिम्को, जो भारत सरकार का उपक्रम है, के सहयोग से लगभग 32 लाख रुपये मूल्य के निःशुल्क सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर सुभाष ढिगाना, दिनेश कुमार, एमए सिद्दीकी, सरोज कुमारी, पिंकी, पूनम, पूजा तथा प्रदीप कुमार मौजूद रहे।