फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Assault by showing weapon, case registered against 11

Jind News: असलहा दिखाकर मारपीट, 11 पर मामला दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Assault by showing weapon, case registered against 11
सफीदों। खानसर चौक चिकन कॉर्नर पर युवक के साथ मारपीट करने, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने डेरा उलाना, पानीपत निवासी गुरजंट उर्फ जंटा का नामजद कर दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भुसलाना गांव निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त को लेने के लिए खानसर चौक पर स्थित एक चिकन कॉर्नर पर आया हुआ था। वहां पर गुरजंट उर्फ जंटा निवासी डेरा उरलाना, जिला पानीपत व 9-10 अन्य व्यक्ति पहले से बैठे हुए थे। उसने वहां पर आकर पानी पीया। उसी समय गुरजंट असलहा लेकर आया और उनको धमकी देने लगा। जब उसने इसका कारण पूछा तो उसके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मोहित की शिकायत पर गुरजंट उर्फ जंटा को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ मारपीट करने, शस्त्र अधिनियम समेत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed