{"_id":"65eb55bea772260e6801fa3e","slug":"asked-for-100-units-of-free-electricity-for-pensioners-of-electricity-departments-jind-news-c-199-1-jnd1001-114072-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली विभागों के पेंशनर्स के लिए मांगी 100 यूनिट मुफ्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली विभागों के पेंशनर्स के लिए मांगी 100 यूनिट मुफ्त बिजली
Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन यूनिट जींद का वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में यूनिट सचिव ओमप्रकाश पूनिया की अध्यक्षता में हुआ। मंच संचालन यूनिट प्रधान जिले सिंह शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसके गर्ग रहे। समारोह में 70 से 75 वर्ष के आयु वाले पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पुरुष-महिला को चादर, शॉल, मेडल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद 60 पुरुष व महिलाओं को मेडल व स्मृति चिह्न देकर किया गया।
एसके गर्ग ने हरियाणा सरकार एवं चारों विद्युत निगमों के प्रबंधकों से तत्काल पेंशनर की मांग लागू करने के लिए कहा। उन्होंने मांग की कि बिजली विभागों के पेंशनर्स को 100-100 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए। 65-70-75 वर्ष की आयु पार करने पर पड़ोसी राज्यों के अनुरूप मूल वेतन में पांच, दस, 15 प्रतिशत के हिसाब से बढ़ोतरी की जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा सभी बीमारियों के लिए तुरंत लागू की जाए। मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह दिया जाए। पेंशन से संबंधित विसंगतियों को दूर किया जाए। सभी लेखाकारों को एसीपी का लाभ दिया जाए। फैमिली पेंशनर्स को पेंशनर्स की तरह एलटीसी प्रत्येक चार वर्ष में दी जाए। एलटीसी सुविधा पहले की तरह पांच वर्ष की बजाय चार वर्ष में दी जाए। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव धर्मसिंह भारद्वाज, वित्त सचिव इंद्रजीत, आजाद, मुख्य संगठनकर्ता बीआर आहुजा, शशिकांत, चमनलाल, जयसिंह चौधरी, सतबीर सिंह, राजेंद्र सिंह वशिष्ठ, बालमुकंद मौजूद थे।