फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asian Games: Bronze confirmed in Women's Kabaddi, CRSU Jind's player are part of Team

एशियन गेम्स: कबड्डी में कांस्य किया पक्का, सीआरएसयू जींद की खिलाड़ी मुस्कान, साक्षी ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Oct 2023 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 01:32 AM IST
सार

दोनों एशियन गेम्स में थाइलैंड को हराने चाली कबड्डी टीम की खिलाड़ी हैं। कांस्य पदक पक्का हो गया है। टीम से गोल्ड की उम्मीद है। प्रियंका, आशा और मोनिका का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है।

विज्ञापन
Asian Games: Bronze confirmed in Women's Kabaddi, CRSU Jind's player are part of Team
सीआरएसयू की कबड्डी खिलाड़ी साक्षी और मुस्कान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एशियन गेम्स में जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की दो खिलाड़ियों साक्षी और मुस्कान ने कांस्य पदक पक्का कर लिया है। भारतीय टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स में थाईलैंड की टीम को 32 अंकों से हरा दिया। मुस्कान ने कॉर्नर और साक्षी ने अपनी रेड के दम पर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन


अब शुक्रवार को भारतीय टीम का सेमिफाइनल मुकाबला नेपाल के साथ होगा। विवि की पांच छात्राएं एशियन गेम्स में भाग ले रही हैं। इनमें दो खिलाड़ी मुस्कान व साक्षी कबड्डी, जबकि प्रियंका, आशा व माेनिका का चयन भारतीय हैंडबॉल टीम में हुआ है।
विज्ञापन


साक्षी ने रेड और मुस्कान ने कॉर्नर खेलते हुए टीम को जीत दिलाई
विवि खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि भारतीय टीम ने कबड्डी में 54 अंक बनाए, जबकि थाईलैंड की टीम 22 अंकों पर ही सिमट गई। साक्षी ने अपनी रेड और मुस्कान ने कॉर्नर खेलते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने थाइलैंड की टीम को 32 अंकों से हराया। भारतीय टीम से उन्हें गोल्ड मेडल की उम्मीद है। डॉ. देशवाल ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी पहले भी कबड्डी में सीआरएसयू का नाम रोशन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed