{"_id":"5edfcd7b8ebc3e42d56e74c7","slug":"asi-aleva-resident-youth-found-corona-infected-in-faridabad-jind-news-rtk558726539","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में एएसआई अलेवा निवासी युवक मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में एएसआई अलेवा निवासी युवक मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
क्वारंटीन किए गए लोगों के घरों के बाहर क्वारंटीन का पर्चा चस्पा करही महिला स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Jind
पिछले पांच दिन से लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों से मंगलवार को कुछ राहत मिली है। मंगलवार को जिले में केवल एक कोरोना संक्रमित मिला। अलेवा का रहने वाला 25 वर्षीय युवक फरीदाबाद में एएसआई है। वह सोमवार रात को अपने माता-पिता से मिलने के लिए अलेवा आया था। सुबह ही फरीदाबाद लौट गया था। युवक फरीदाबाद में ही क्वारंटीन था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार दोपहर को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रिपोर्ट आई। इसमें अलेवा गांव निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने जब युवक की तलाश की तो पता चला कि वह पुलिस विभाग में एएसआई है और फरीदाबाद में कार्यरत है। उसको घर पर ही क्वारंटीन किया गया था, लेकिन वह रात को अपने माता-पिता से मिलने के लिए अलेवा गांव पहुंच गया। उसके साथ एक जींद तथा एक झज्जर के युवक भी थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जब इसके पास फोन किया तो युवक ने बताया कि उसकी मां शुगर की मरीज है, इसलिए वह अपनी मां से मिलने के लिए आया था। इसके बाद युवक ने फरीदाबाद पुलिस से संपर्क किया। फरीदाबाद पुलिस के अधिकारियों ने उसे अपने पास बुला लिया। फरीदाबाद में ही युवक का छह जून को सैंपल लिया गया था, जिसकी मंगलवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उसके घर में माता-पिता, भाई हैं। बुधवार को इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
पिछले पांच दिन में आए थे 24 मामले
जिले में पिछले पांच दिन में ही 24 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को एक साथ 14 मामले, रविवार को चार तथा इससे पहले तीन दिन लगातार दो-दो मामले सामने आए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को घर पर ही क्वारंटीन करना शुरू कर दिया है। रोहतक पीजीआई में दाखिल निडानी गांव के युवक को भी अब घर पर ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
100 लोगों के लिए गए सैंपल
मंगलवार को जिले में 100 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से अधिकतर सोमवार को आए 14 संक्रमित लोगों के परिजन तथा उनके संपर्क में आए लोग शामिल हैं। जेल प्रशासन ने अपनी अपने कुछ लोगों के सैंपल करवाए हैं। जुलाना, नरवाना, जींद में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।