{"_id":"68f528a18e63e515e5082909","slug":"ashok-kumar-won-bronze-in-boshiya-federation-cup-jind-news-c-199-1-jnd1010-142696-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अशोक कुमार ने बोशिया फेडरेशन कप में जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अशोक कुमार ने बोशिया फेडरेशन कप में जीता कांस्य
Sun, 19 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी02 : बोशिया खिलाड़ी अशोक कुमार।
उचाना। गुरुकुल खेड़ा के बोशिया खिलाड़ी अशोक कुमार ने इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट गोवा-2025 के दौरान आयोजित पहले बोशिया पर्पल फेस्ट फेडरेशन कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसी-3 पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता।
प्रतियोगिता नौ से 12 अक्तूबर 2025 तक गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम, पणजी में आयोजित हुई। आयोजन का संचालन बोशिया स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया, इसमें गोवा राज्य दिव्यांगजन आयोग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र भारत का सहयोग रहा।
अशोक कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन नियंत्रण, सटीकता और धैर्य का प्रदर्शन किया। उनका यह प्रदर्शन उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। बोशिया स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस आयोजन के माध्यम से देशभर के खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया और बोशिया खेल को नई पहचान दी।
विज्ञापन
संगठन का यह प्रयास दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। अशोक की यह उपलब्धि हरियाणा के लिए गर्व का विषय है और उन सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे हैं।