फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ashish completed the Khardung La Challenge race in 13 hours 37 minutes.

Jind News: आशीष ने 13 घंटा 37 मिनट में पूरी की खारदुंग ला चैलेंज दौड़

Sat, 21 Sep 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ashish completed the Khardung La Challenge race in 13 hours 37 minutes.
जींद। लद्दाख में छह सितंबर को आयोजित की गई छठे खारदुंग ला चैलेंज की 72 किलोमीटर दौड़ में लिजवाना कलां गांव हाल आबाद डिफेंस कॉलोनी निवासी आशीष लाठर ने जींद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में 17618 फीट की चढ़ाई 17 घंटे में की जानी थी, लेकिन आशीष ने महज 13 घंटे 37 मिनट में इसे पूरी कर ली। यह दौड़ खारदुंग गांव से शुरू होकर विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पक्के सड़क मार्ग वाले खारदुंग दर्रे से होते हुए लेह शहर के मेन बाजार पर खत्म करनी थी। ऊंचाई तक जाने वाली यह दौड़ कम ऑक्सीजन और हड्डियां जमाने वाली ठंड के चलते विश्व की कठिनतम दौड़ में शुमार है। प्रतिभागी के पास पांच घंटे से कम समय में दो मैराथन पूरी करने का अनुभव होना जरूरी है। इसके लिए आशीष ने 26 फरवरी 2022 को दिल्ली मैराथन और 21 जनवरी 2023 को मुंबई मैराथन पूर्ण की थी। इसी वर्ष आशीष ने मनाली लेह खारदुंग ला लेह मनाली रूट को बिना किसी स्पोर्ट के साइकिल से भी कवर किया था। उन्होंने 12 पहाड़ी दर्रों को पूरा किया। यह एक विश्व रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा वे बर्गमैन कोल्हापुर ट्रायथलॉन के 2023 संस्करण में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। पिता रोडवेज इंस्पेक्टर सुरेंद्र लाठर का कहना है कि आशीष को गेहूं और ग्लूटेन एलर्जी है। ऐसे में अपने खाने की व्यवस्था स्वयं करना और उच्च स्वास्थ्य बनाए रखना भी उनके प्रयास को और अधिक श्रेष्ठ बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed