फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha workers will protest till salary increase

Jind News: वेतन वृद्धि होने तक धरना देंगी आशा कार्यकर्ता

Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will protest till salary increase
29जेएनडी15: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठी आशा वर्कर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। लघु सचिवालय के बाहर शुक्रवार को भी आशा वर्कर यूनियन की हड़ताल जिला कोषाध्यक्ष जगवंती की अध्यक्षता में जारी ररी। संचालन मंजू मंगलपुर ने किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक धरना जारी रहेगा।


धरने पर यूनियन की उपप्रधान मुकेश गांगोली, सुनीता बड़ौदी, गुड्डी घोघडिय़ा ने कहा कि उन्होंने अपनी जायज मांगों को लेकर आठ अगस्त से हड़ताल शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने सरकार को जगाने के लिए अनेक विरोध प्रदर्शन किए और जेल भरो आंदोलन किया। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई प्रदेश सरकार ने नहीं की, लेकिन वह भी अपनी मांगों पर अडिग हैं। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती व अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठी रहेंगी। उन्होंने कहा कि 2018 के बाद महंगाई तो लगातार बढ़ रही है, लेकिन आशा वर्कर्स का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। उनकी मांग है कि आशा वर्कर का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये मासिक किया जाए और मानदेय को महंगाई भत्ते के साथ जोड़ा जाए और अन्य सभी मांगे पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed