फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Asha workers took out a procession on the 50th day of the strike

Jind News: हड़ताल के 50वें दिन आशा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Thu, 28 Sep 2023 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Asha workers took out a procession on the 50th day of the strike
जींद। आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल के 50 दिन पूरे होने पर पटियाला चौक से रुपया चौक तक मशाल जुलूस निकाला। इसमें शहर की आशा कार्यकर्ताओं समेत अमरहेड़ी, अहिरका, कैरखेड़ी, रूपगढ़, कंडेला आदि गांवों की आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं। आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को 10 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। अगर 29 सितंबर की बातचीत में आशा कार्यकर्ताओं की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जेल भरो आंदोलन की तरह आगे के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंडेला पीएचसी प्रधान नेहा ने की। कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकारों की पूंजीवाद परस्त नीतियों के कारण तमाम मेहनत करने वाले लोगों के जीवन में चौतरफा संकट पैदा हो गया है। स्कीम कार्यकर्ताओं सहित कच्चे कर्मचारियों को न तो पक्का कर रही और न ही न्यूनतम वेतन 26 हजार दे रही है। ऊपर से श्रम कानूनों में बदलाव करके मेहनतकश तबकों का भारी शोषण किया जा रहा है। प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आशा कार्यकर्ता 2005 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं व जनता के बीच कड़ी का काम कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी में किए गए काम की वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आशा कार्यकर्ता को ग्लोबल हेल्थ लीडर्स का अवॉर्ड दिया था। इसके बावजूद सरकार उनके बुनियादी कामों के अतिरिक्त रोज नए-नए काम आशा कार्यकर्ताओं को थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed