{"_id":"69d4017485f1eeb0d60b3c6b","slug":"asha-workers-stage-protest-over-demands-jind-news-c-199-1-sroh1009-151189-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
06जेएनडी22: लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करती हुई आशा वर्कर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू व सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को आशा वर्करों ने लघु सचिवालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता और सचिव राजबाला के संचालन में आयोजित प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री व मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
सीटू के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र ने आशा वर्करों की मांगों का समर्थन किया। यूनियन की मुख्य मांगों में केंद्र सरकार की ओर से 2023 में घोषित 1500 की बढ़ोत्तरी को लागू करना, हड़ताल के दौरान काटा गया मानदेय बहाल करना और न्यूनतम वेतन 30,000 सुनिश्चित करना शामिल है।
इसके अलावा, वर्करों ने रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज और ऑनलाइन कार्य के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
जिला प्रधान नीलम ने कहा कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नौ मई को प्रदेशभर की आशा वर्कर्स स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आवास पर प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर मुकेश अलेवा, राजबाला सिवानामाल, कपूर सिंह, सुनीता, कमलेश और मीना मौजूद रहीं।