{"_id":"66ff04f0a92633cd18055ee9","slug":"asha-worker-arrested-in-female-mphw-suicide-case-jind-news-c-199-1-sroh1009-123933-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला एमपीएचडब्ल्यू आत्महत्या मामले में आशा वर्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला एमपीएचडब्ल्यू आत्महत्या मामले में आशा वर्कर गिरफ्तार
Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। महिला एमपीएचडब्ल्यू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी आशा वर्कर भुसलाना निवासी बानो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
28 सितंबर को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में दालमवाला निवासी 41 वर्षीय राममेहर ने कहा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी 2022 में स्वास्थ्य विभाग में एमपीएचडब्ल्यू के पद पर भर्ती हुई थी। फरवरी 2024 में उसकी पत्नी की पोस्टिंग गांव भुसलाना उप स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। 20 दिन से वह परेशान थी। कारण पूछने पर उसने बताया था कि भुसलाना का स्टाफ उसे परेशान करता है। आशा वर्कर उनकी बात नहीं मानती है। जब उसने इसकी रिपोर्ट की तो बानो ने एसएमओ से जाति सूचक अपशब्द कहने की झूठी शिकायत की। 27 सितंबर को आशा वर्कर बानो, प्रदीप व को ऑर्डिनेटर जगदीश ने लक्ष्मी को झूठे बिलों पर साइन करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद बानो ने उनकी पत्नी को धमकी दी कि इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बाद लक्ष्मी ने उन तीनों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। राममेहर ने कहा कि उसकी पत्नी के पास से सुसाइड नोट मिला था। एसआई रोशन लाला ने कहा कि तीन लोगों को नामजद बानो देवी को गिरफ्तार कर लिया है।