फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   as soon as the notice was received, the khokha owners, who had been occupying the railway land for 25 years, removed t

नोटिस मिलते ही 25 साल से रेलवे की जमीन पर कब्जा जमाए खोखा मालिकों ने हटाए खोखे

Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
as soon as the notice was received, the khokha owners, who had been occupying the railway land for 25 years, removed t
अतिक्रमण हटाने के बाद खुला-खुला नजर आ रहा रेलवे फाटक का मार्ग। - फोटो : Jind
रेलवे फाटक के पास अतिक्रमण करने वालों को नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को लोगों ने खुद ही कब्जा हटा लिया। रेलवे विभाग ने इन सभी लोगों को यहां पर रखे खोखे हटवाने के लिए नोटिस भेजा था। शुक्रवार को हटाए गए कब्जों की वजह से पिल्लूखेड़ा मंडी का गोहाना मोड़ और जामनी मोड़ अब खुला दिखने लगा है। अतिक्रमण हटाए जाने से पहले रेलवे फाटक के पास हमेशा जाम लगा रहता था। यह अवैध खोखा मालिकों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा करके वाहन चालकों व आमजन के लिए सिर दर्द बने हुए थे। रेलवे की जमीन पर 100 खोखा मालिकों का अवैध कब्जा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उत्तर रेलवे के पानीपत विभाग द्वारा जगह खाली करने के नोटिस चस्सा मिलने पर खोखा मालिकों में हड़कंप मच गया था। रेलवे विभाग द्वारा खोखा मालिकों को 19 फरवरी के जारी नोटिस में 10 दिन के अंदर-अंदर जगह को खाली करने के लिए कहा था। 29 फरवरी को रेलवे विभाग द्वारा जारी नोटिस की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही खोखा मालिकों ने अपने-अपने खोखों को हटा लिया है। यह खोखा मालिक 25 वर्ष से रेलवे विभाग की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे थे। इन खोखों को कब्जा करने वालों ने बड़ी-बड़ी दुकानों के रूप में बदल दिया था। एक खोखा मालिक 100 गज जगह पर डेरा जमाए बैठा था। इन कब्जाधारियों में फल विक्रेता, मिठाई वाले, सब्जी वाले, हुक्के बेचने वाले, ढाबे वाले और जूस की दुकानें लंबे अर्से से चल रही थीं। अब लोगों ने कब्जे हटने से राहत की सांस ली है। इसके कारण यहां पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती थी।

नोटिस मिलने के बाद खोखे मालिक खुद ही खोखे को हटाता हुआ।

नोटिस मिलने के बाद खोखे मालिक खुद ही खोखे को हटाता हुआ।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed