फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arvind Kejriwal of Aam Aadmi Party rally in Jind of Haryana

हरियाणा: विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, केजरीवाल बोले- पांच मांगें लागू कर दो... राजनीति से संन्यास ले लूंगा

Sun, 28 Jan 2024 05:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि पांच मांगें लागू कर दो, राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी। लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत जारी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal of Aam Aadmi Party rally in Jind of Haryana
अरविंद केजरीवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि भाजपा सरकार उनकी पांच मांग पूरी कर दे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में बातचीत चल रही है जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले लड़ेगी। केजरीवाल रविवार को जींद के एकलव्य स्टेडियम में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हमने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। हम काम करने वाले लोग हैं। काम करने से रोकने लिए भाजपा अलग-अलग हथकंडे अपना रही है और उनको जेल में डालने का प्रयास किया जा रहा है। मनीष सिसोदिया ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को सुधारा और दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी।
विज्ञापन


भाजपा को डर था कि कहीं गरीब लोग आगे नहीं बढ़ जाएं, इसलिए मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया। इसी प्रकार सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई। मोहल्ला क्लीनिक खोलकर लोगों की पहुंच में स्वास्थ्य दिया, लेकिन उनको भी भाजपा ने जेल में डाल दिया। अब भाजपा अलग-अलग हथकंडे अपनाकर मुझे भी जेल में डालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि वह हरियाणा के हैं और हरियाणा के लोग डरने वाले नहीं हैं। अब हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है। जो दिल्ली व पंजाब में बदलाव हुआ है, उसे हरियाणा के लोग भी चाहते हैं। इसलिए अब बदलाव शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

ये है पांच मांगें
1. सभी को समानशिक्षा मिलनी चाहिए।
2. सभी लोगों को चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाए।
3. सभी लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। 
4. पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए और गरीबों को मुफ्त।
5. महंगाई कम होनी चाहिए।

हमें विधायक खरीदने नहीं आते, जुमले बनाने की फैक्टरी नहीं : भगवंत मान
जींद की रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमें विधायक खरीदने नहीं आते, जुमले बनाने की हमारी कोई फैक्टरी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को केवल यही काम आता है। इनके जुमले सुन-सुनकर लोगों के कान पक गए, 15 लाख रुपये आज तक नहीं मिले। भगवंत मान रविवार को यहां एकलव्य स्टेडियम में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भगवंत मान ने कहा कि एक बच्चा गुजरात में रेलगाड़ियों में चाय बेचता था। जब वह बड़ा हुआ तो रेलगाड़ियों को ही बेचने लग गया। हवाई जहाज बेचने लग गया। मुनाफे में चल रही सरकारी कंपनियों को घाटे में दिखाकर अपने दोस्तों को बेच रहा है। भगवंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है, काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है।

मोदी जी हर बात जुमला निकली, अब तो यह भी शक है क्या चाय बनानी आती है। मान ने कहा कि जिस स्टेशन पर मोदी जी चाय बेचते थे, वह स्टेशन बाद में बना है। इनको केवल बेचना आता, खरीदना नहीं आता। पंजाब सरकार ने एक घाटे में चल रहे एक थर्मल पॉवर प्लांट को खरीदा है और उससे मुनाफा कमाया जाएगा, यह लोग तो फायदे में चल रहे प्लांटों को अपने दोस्तों को बेच रहे हैं।


मान ने कहा कि उन्होंने अब तक 42 हजार युवाओं को नौकरी दी है। भविष्य में और अधिक नौकरियां दी जाएंगी। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है और उनके बिल शून्य आ रहे हैं। ऐसा हरियाणा में भी हो सकता है, लेकिन उसके लिए सरकार बदलनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed