{"_id":"6547dcd50ab303748c0ba8e8","slug":"artists-spread-the-colors-of-music-in-star-night-jind-news-c-199-1-sroh1006-8383-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्टार नाइट में कलाकारों ने बिखेरे संगीत के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्टार नाइट में कलाकारों ने बिखेरे संगीत के रंग
Sun, 05 Nov 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी26-कार्यक्रम का शुभांरभ करते हुए विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। संगम कला ग्रुप ने शनिवार रात एसडी महिला महाविद्यालय में स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए संगीतकारों ने अपने मधुर संगीत से सभी का खूब दिल जीता। संगम कला ग्रुप के प्रधान जयदेव बंसल और चेयरमैन रमेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर की सभी जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों में 15 वर्षीय गायक अभिजीत शर्मा, अंकिता पाठक, जुगल किशोर, अनन्या शबनीश व राजेश जायसवाल की प्रस्तुति पर विधायक रामनिवास ने राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि संगीत एक ऐसी कला है, जिसे सुनकर मन अत्यंत प्रसन्न हो जाता है। और ऐसे कार्यक्रमों से संगीत के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले गायकों को मंच मिलता है। इस अवसर पर डीएसपी अमित भाटिया, बीएंडआर विभाग में विशेष सचिव जगदीप ढांडा, नगर परिषद उपप्रधान शशिकांत शर्मा, दरवेश पुनिया, सुशील कौशिक, सतीश मित्तल, बीनू, पवन गर्ग, डॉ. नरेश मौजूद रहे।