फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   artical 370 removal true tribute to martyrs of haryana, amit shah

अनुच्छेद 370 हटाना हरियाणा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि : अमित शाह

Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
artical 370 removal true tribute to martyrs of  haryana, amit shah
70 सालों में जो नहीं हुआ वह मोदी ने 75 दिनों में किया : शाह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
जींद। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित आस्था रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने से बड़ी श्रद्धांजलि हरियाणा के शहीदों के लिए नहीं हो सकती। क्योंकि सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा का है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अनुच्छेद 370 इसलिए हटा पाए, क्योंकि उनको वोट बैंक का लालच नहीं है। जबकि पिछली सरकारें वोट बैंक के लालच में यह फैसला नहीं ले पाईं। अमित शाह ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कहा कि जो काम कांग्रेस सरकार 70 साल में नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने वह 75 दिन में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि मोदी ने 370 वोटों से 370 को हटाया। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार ने 75 दिन में ऐतिहासिक काम करके दिखाया। अनुच्छेद 370 हटाना मील का पत्थर है। अखंड भारत के सरदार पटेल के सपने की राह में अनुच्छेद 370 सबसे बड़ा रोड़ा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती थी, हमने कभी वोट बैंक की राजनीति नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट बैंक की राजनीति नहीं करते और उनको बस मां भारती की परवाह है। यही कारण है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का निर्णय किया। इस मौके पर सीएम मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, वित्तमंत्री कैप्टन अमिभन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा सहित कई सांसद व विधायक मौजूद रहे।
मोदी को आशीर्वाद दे रही होगी वाजपेयी की आत्मा
अमित शाह ने कहा देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकसूत्र में बंध चुका है। पीएम मोदी ने मां भारती का गौरव बढ़ाया है। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा जहां कहीं होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए आशीर्वाद दे रही होगी कि उनके सपने को नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया।
विज्ञापन

देश को जल्द मिलेगा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की घोषणा कर दी। कारगिल युद्ध के समय टास्क फोर्स ने इसकी सिफारिश की थी। सरकारें आईं और गईं, लेकिन फैसला नहीं कर पाईं। तीनों सेनाओं के नेतृत्व के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ होगा। युद्ध के समय तीनों सेनाएं दुश्मन के दांत खट्टे कर सके, इसके लिए प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी। जल्द ही देश को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिलेगा। तीनों सेनाएं एक साथ पूरी ताकत के साथ काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के विकास की इमारत से दिखेगा कश्मीर
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल में मनोहर सरकार ने प्रदेश के विकास की नींव को मजबूत किया है। पिछले पांच साल में सरकार ने आमूल-चूल परिवर्तन किया है। अगले पांच साल में इस नींव पर इतनी ऊंची इमारत बनेगी कि इससे कश्मीर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed