फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   arrived revenue teem in julana

जुलाना पहुंची रेवेन्यू विभाग की टीम, लिया नुकसान का जायजा

Tue, 23 Feb 2016 11:33 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
arrived revenue teem in julana
 
विज्ञापन

 जाट आरक्षण आंदोलन की आग में उपद्रवियों द्वारा मचाए गए उत्पात में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रेवेन्यू विभाग से टीम जुलाना पहुंची। टीम ने रेलवे स्टेशन, डाकखाना, मार्केट कमेटी, फायर ब्रिगेड कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में हुए नुकसान का आकलन किया। मंगलवार को जुलाना के मेन बाजार की सभी दुकानें खुली नजर आई।
जींद-रोहतक मार्ग पर भी आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को भी आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन दोपहर बाद पौली गांव के पास से जेसीबी से किसी शरारती तत्व ने सड़क को उखाड़ दिया। मंगलवार को सड़क ठीक कर दी गई। अब धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर लौट रही है।
विज्ञापन


आगजनी के तीन दिन बाद भी रेलवे स्टेशन पर लटका ताला
जुलाना रेलवे स्टेशन पर जाट आरक्षण आंदोलन की आग का असर तीन दिन बाद भी देखने को मिला। शनिवार को जाट आरक्षण की आग के चलते उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन में आग लगा दी थी, जिससे स्टेशन में पंखे, अलमारी, दरवाजे, खिड़कियां, वायरिंग, कंप्यूटर प्रिंटर, इलेक्ट्रानिक सामान जल गया। मंगलवार को कोई भी कर्मचारी स्टेशन पर नहीं पहुंचा, सभी कमरों पर ताला जड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने के लिए नहीं कुर्सियां
आरक्षण की आग में मार्केट कमेटी में कार्यालय का सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। कार्यालय में रखा मंडी का रिकार्ड जल गया। इसके अलावा भवन परिसर को भी काफी नुकसान हुआ है। कार्यालय में रखे कंप्यूटर, अलमारी, दरवाजे, खिड़कियां, इत्यादि सामान आग के हवाले  हो गया। परिसर की हालात के चलते कर्मचारियों को बाहर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में कुर्सी तक नहीं बची है।
बॉक्स
बीडीपीओ कार्यालय में भी हुआ काफी नुकसान
जुलाना कस्बे के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जाट आरक्षण की आग के चलते उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। कार्यालय में खड़ी कार, जीप और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। आग से कार्यालय में रखा रिकार्ड जलकर राख हो गया और कंप्यूटर, फर्नीचर, और परिसर की बिल्डिंग को काफी नुकसान हुआ है। कार्यालय में एक भी कमरा बैठने की हालत में नहीं है। सभी कर्मचारी बाहर बैठे नजर आए।

क्षेत्र में सुरक्षा भगवान भरोसे
जुलाना फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को उपद्रवियों ने आग लगा दी थी।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि यह नई गाड़ी दो माह पहले आई थी। कस्बे में मात्र एक गाड़ी थी। गाड़ी जलने से कस्बे की आग से सुरक्षा अब भगवान भरोसे है।

सेना ने निकाला फ्लैग मार्च
जुलाना कस्बे और आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की। सेना ने नए बस स्टैंड से होते हुए पुरानी अनाज मंडी और मेन बाजार में फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा सेना ने कस्बे के गांव पौली, हथवाला, लजवाना, करसोला गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति बनाए रखने के लिए अपील की।


पटरी पर लौटने लगी व्यवस्था
तहसीलदार दलीप सिंह खर्ब ने बताया कि आंदोलन के दौरान लगाई गई आग व तोड़फोड़ से जुलाना में काफी नुकसान हुआ है। नई बनी तहसील के भी शीशे तोड़े गए। मंगलवार को व्यवस्था पटरी पर आ गई है। जींद-रोहतक मार्ग से जाम हट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed