फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrival of paddy reduced, waiting for buyers

Jind News: धान की आवक हुई कम खरीदारों का है इंतजार

Sun, 06 Oct 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Arrival of paddy reduced, waiting for buyers
05जेएनडी35: नरवाना की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद
जींद। जिले में पीआर धान की कटाई तेजी से चल रही है। इस बार पीआर धान के खरीदार किसानों को मंडियों में नहीं मिल रहे। इसके कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बीते आठ दिन पहले मंडियों में पीआर धान की आवक शुरू हो गई थी, लेकिन इसके खरीदार कब आएंगे। इसके बारे में जिला प्रशासन के पास भी कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

जिले की आठ मंडियों में पीआर धान की आवक चल रही है। इसमें नरवाना मंडी में सबसे अधिक पीआर धान अब तक पहुंची है। यहां पर लगभग 46 हजार क्विंटल धान की ढेरियां शेड के नीचे तो कहीं खुले आसमान में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

पहले दो से तीन दिन मंडियों में खरीद एजेंसियों के कर्मचारियों ने धान में नमी के नाम पर किसानों को गुमराह किया, लेकिन अब मंडियों में इस धान को खरीदने के लिए कोई भी एजेंसी आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आ रही। जिले की आठ अनाज मंडियों में अब 1500 से ज्यादा किसानों की 88 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान की आवक हो चुकी है। पिछले तीन दिन से मंडियों में पीआर धान की आवक भी तेजी से बढ़ रही है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा, हालांकि मिलर्स की हड़ताल होने के कारण खरीद एजेंसियां धान नहीं खरीद रही हैं, क्योंकि धान खरीद के 72 घंटे में पेमेंट करने का दावा भी साथ में ही झूठा साबित होगा।

अगर एजेंसियां धान खरीदेंगी तो मिलर्स इस धान का उठान नहीं करवाएंगे, क्योंकि वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। अब सरकार व मिलर्स की मांगों के मध्य किसान बुरी तरह से फंसा हुआ है।
उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर वह परेशान हैं। ा

05जेएनडी35: नरवाना की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

05जेएनडी35: नरवाना की अनाजमंडी में लगी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed