फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for robbing a car from near Jaijawanti village

जैजैवंती गांव के पास से गाड़ी लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arrested for robbing a car from near Jaijawanti village
जुलाना। सवा तीन माह पहले जैजैवंती गांव के पास से एक कार लूटने के मामले में पुलिस ने रोहतक शहर के तिलक नगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर के दुबलधन निवासी मनोज कुमार ने 24 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी को लेकर किसी काम से जैजैवंती गांव में गोविंद धाम पर आया हुआ था। वह गाड़ी में सवारियां लेकर आया था। सवारियां धाम में चली गईं और उसने गाड़ी पेड़ के नीचे लगा दी और आराम करने लगा। तभी चार बदमाश उसके पास आए और पिस्तौल दिखाकर उसकी गाड़ी छीन ली और उसे करेला गांव के खेतों के पास फेंककर चले गए। पुलिस ने तुरंत बदमाशों को पीछा कर उन्हें भिवानी जिले के पास से पकड़ लिया था। इसी मामले में रोहतक निवासी रणदीप फरार चल रहा था। पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed