फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrested for assaulting family and abusing castiest

परिवार से मारपीट करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arrested for assaulting family and abusing castiest
जींद। खरकगादियां में एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने व डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने खरकगादियां निवासी गुरजेंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक माह से परिजन लघु सचिवालय के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना दे रहे थे। धरने पर मांग के अनुसार मामले की जांच हिसार हेडक्वार्टर डीएसपी अशोक को सौंपी गई थी। जांच में गुरजेंट सिंह के आरोपी मिलने पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

16 मई को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकगादियां निवासी अक्षय ने बताया था कि गांव के प्रगट सिंह, गिंदू, रंगू, गींदा, आकाश, हैप्पी सिंह, लवप्रीत, गजन सिंह, जोदा, अजीत व 5-6 अन्य लोगों ने जबरदस्ती घर में घुसकर सामान बाहर फेंका और लड़कियों व औरतों के साथ अभद्र व्यवहार किया व हमें जातिसूचक गालियां दीं। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को उसका पिता मरी हुई भेड़ को दबाने के लिए शमशान घाट में गया था। जिस पर इन लोगों ने उस पर श्मशान घाट में ही हमला कर घायल किया था। डीएसपी हिसार हेडक्वार्टर अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed