फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrangements for water coolers, RO repair, and casualty facilities should be improved: Dr. Suman Kohli.

वाटर कूलरों की व्यवस्था, आरओ मरम्मत और कैजुअल्टी सुविधाओं में सुधार हो : डॉ. सुमन कोहली

Fri, 22 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for water coolers, RO repair, and casualty facilities should be improved: Dr. Suman Kohli.
22जेएनडी16: अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए हुई हुई एसकेएस की बैठक में मौजूद चिकित्सक। स्रो
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और मूलभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर शुक्रवार को एसकेएस की अहम बैठक हुई। इस दौरान अस्पताल की सुविधाओं में सुधार, खराब उपकरणों की मरम्मत और मरीजों-तीमारदारों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी और सुगम बन सकें।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने मरीजों और तीमारदारों के लिए उपलब्ध सात वाटर कूलरों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने और आवश्यकता पड़ने पर एक अतिरिक्त वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता को जरूरी बताया गया।
विज्ञापन

कैजुअल्टी वार्ड में खराब पड़े प्रिंटर और लैंडलाइन फोन को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। इसके अलावा लिफ्ट की सुरक्षा को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। लिफ्ट का बीमा कराने के साथ-साथ उसकी नियमित सुरक्षा जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए 15 स्टूल और 15 बेडसाइड लॉकर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही पुराने और जर्जर हो चुके बेडों की रेक्सीन बदलने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आरओ सिस्टम की मरम्मत, लैब में आरओ प्लांट सुधार और मोर्चरी चैंबर की मरम्मत पर भी सहमति बनी। इसके अलावा ड्रग स्टोर, रजिस्ट्रेशन रूम, आईसीटीसी लैब, डिस्पेंसरी और डीसीसीसी में नए एयर कंडीशनर लगाने पर भी निर्णय लिया गया ताकि भीषण गर्मी में मरीजों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।


वर्जन
अस्पताल में एसकेएस की बैठक में गर्मी को देखते हुए जरूरी सामान खरीदने के निर्देश दिए हैं। यह सभी कार्य आगामी दो दिन में पूरे करवा दिए जाएंगे ताकि मरीजों व अस्पताल स्टॉफ को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article