फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arrangement of fifty buses to carry the sangat in the Prakash Parv of Guru Tegh Bahadur

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व में संगत को ले जाने के लिए पचास बसों की व्यवस्था

Fri, 22 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrangement of fifty buses to carry the sangat in the Prakash Parv of Guru Tegh Bahadur
जींद। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर पानीपत में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला नोडल अधिकारी साहिल गुप्ता ने जिला स्तरीय लोकल कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियां का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल तक संगत को ले जाने के लिए पचास बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

साहिल गुप्ता ने बताया जिला प्रशासन श्रद्धालुओं को पानीपत ले जाने के लिए 50 बसें कमेटी सदस्यों को 23 अप्रैल को उपलब्ध करवा देगा। आरटीए प्रतीक हुडडा की निगरानी में इन बसों को संगत के लिए लिए भिजवाया जाएगा। इसलिए सभी कमेटी सदस्य उन गांवों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करवा दें, ताकि आवश्यकता अनुसार गांव में बस भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बस में संगत के सदस्यों के लिए पेयजल का प्रबंध भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में प्रकाश पर्व की सफलता के लिए विशेष तौर पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। मुख्य चौराहों एवं यथा उचित स्थानों पर पर्व का संदेश जन मानस तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग, पोस्टर ,बैनर व अन्य प्रचार सामग्री लगवाई जा रही है। इसके अलावा जिला के गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सिख समुदाय के व्यक्तियों व अन्य अति विशिष्ट लोगों को प्रशासन की ओर से प्रकाश पर्व के निमंत्रण पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रकाश पर्व में संगत को लेकर जाने वाली बसों पर लगाए जाने वाले फ्लैक्स भी कमेटी सदस्यों को सौंप गए हैं, ताकि वह अपनी सुविधा व आवश्यकता अनुसार पर्व में जाने वाली बसों पर इन्हें चस्पा कर सकें। इसके अलावा एडीसी ने कमेटी सदस्यों की मांग पर जिला में गांव बद्दोवाल तथा खटकड़ स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधन को पर्व में जाने वाली बसों को टोल मुक्त रखने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed