फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Arnav was chosen as the best rower, Sombir was chosen as the best rower, honored by the Governor.

Jind News: अर्नव बेस्ट कब, सोमबीर बेस्ट रोवर चुने गए, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 06 Oct 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arnav was chosen as the best rower, Sombir was chosen as the best rower, honored by the Governor.
06जेएनडी02: डीपीसी सुमित्रा व राजेश वशिष्ठ को शील्ड देकर सम्मानित करते हुए राज्यपाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा के राजभवन में आयोजित हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के 43 वें वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जिले की कब बुलबुल गतिविधियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने वर्ष में श्रेष्ठ कार्य करने पर छात्र अर्नव को बेस्ट कब ओर सोमबीर को बेस्ट रोवर और डीपीसी सुमित्रा को थैंक्स बैज अवाॅर्ड से सम्मानित किया। यह शील्ड जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में कब गतिविधियों में प्रथम स्थान आने पर दिया गया।


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि जींद जिले की कब बुलबुल गतिविधियां लगातार अपनी मेहनत के बलबूते पर अपनी प्रतिभा को दिखा चुकी हैं। यह शील्ड उनके द्वारा वर्ष भर में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के कारण प्रदान की गई है। जींद की कब बुलबुल गतिविधियां राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इन गतिविधियों में रक्तदान, पेड़ लगाओ, पर्यावरण, खेल-खेल में शिक्षा देना, जल बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या विरोधी जन जागरूकता अभियान, स्कूल न जाने बच्चों की पहचान करके उनको स्कूल में दाखिला दिलाना, पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। जिले की कब बुलबुल गतिविधियों न केवल अपने देश में बल्कि सउदी अरब में भी अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed