{"_id":"67a264321f5df39c260e62d6","slug":"armaan-burns-to-ashes-due-to-house-fire-jind-news-c-199-1-jnd1001-129521-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान में आग लगने से अरमान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान में आग लगने से अरमान जलकर राख
विज्ञापन
04जेएनडी28: आगजनी में जली घर की छत। संवाद
सफीदों। उपमंडल के गांव मुआना में सोमवार देर रात एक मकान में आग लग गई। आग लगने से उसका घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। लड़की की शादी के लिए घर पर जमा की गई 25 हजार की नकदी भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
मकान मालिक नन्हा ने बताया कि बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण मकान में सोमवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर की छत भी जल गई और साथ ही घर में रखा बेड, फ्रीज, इन्वर्टर, मिक्सर जूसर, छत का पंखा, एलसीडी, लकड़ी की कुर्सियां-मेज, सिलाई मशीन, तीन चारपाई, चार रजाई व अन्य सभी घरेलू सामान व कपड़े जलकर राख हो गए। बच्चों की किताबें व कागजात भी जल गए।
उन्होंने बताया कि उसने बेटी की शादी के लिए 25 हजार रुपये मजदूरी करके एकत्रित करके रखे हुए थे, वह नकदी भी आगजनी में जल गई। अब घर में कोई भी समान नहीं बचा है। पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण रिंकू धनिया, सतपाल शर्मा समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।