फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Appoint BLO and upload data on ERO Net

Jind News: बीएलओ की नियुक्त कर ईआरओ नेट पर करें डाटा अपलोड

Sat, 14 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Appoint BLO and upload data on ERO Net
जींद। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि आगामी दिनों में समरी रिविजन होगा। इसमें एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। अगर किसी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता हैं तो उन्हें दूसरे बूथ शिफ्ट करने की योजना बनाई जाए।
विज्ञापन

संबंधित विभाग नए बीएलओ की नियुक्ति करके उनका डाटा ईआरओ नेट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को ईसीआई (भारत निर्वाचन आयोग) के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जोड़ा जाए ताकि उन्हें सभी जानकारी ग्रुप के माध्यम से मिलती रहे।
विज्ञापन

एडीसी विवेक आर्य एडीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि जल्द ही सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और ये सभी आगे बीएलओ को प्रशिक्षित करेंगे। इसके लिए भी शेड्यूल तैयार किया जाए ताकि सभी संबंधित को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा सके।

इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार, इलेक्शन कानूनगो नरेश, दिपांशु और सतीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed