{"_id":"65bbdd0d0d1319110b02c0c7","slug":"applications-sought-till-29-for-registration-of-folk-dance-groups-jind-news-c-199-1-jnd1001-112403-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए 29 तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए 29 तक मांगे आवेदन
Thu, 01 Feb 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
जींद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा ने जींद सहित अन्य जिलों से लोक नृत्य दलों के पंजीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक दल 29 फरवरी तक विभाग की मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं। राज्य के पंजीकृत लोक नृत्य दलों को ही विभाग के आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुबंधित किया जाएगा।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार ने बताया कि कोरियोग्राफर व टीम लीडर के नृत्य विधा से संबंधित दस्तावेजों को लाना अनिवार्य है। कोरियोग्राफर की न्यूनतम आयु 35 वर्ष तथा सह-कलाकार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। किसी एक दल में पंजीकृत सदस्य केवल अपने दल में प्रस्तुति दे सकेगा। ऐसा नहीं करने पर दल का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। एक कलाकार केवल एक ही दल में अपना पंजीकरण करवा सकता है।