फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications invited from 15 to buy nano urea for Rs 100

Jind News: 100 रुपये में नैनो यूरिया लेने के लिए 15 तक मांगे आवेदन

Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Applications invited from 15 to buy nano urea for Rs 100
जींद। रासायनिक उर्वरक का इस्तेमाल कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो तरल यूरिया देगी। सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी। बाकी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इतना ही नहीं, खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से यूरिया का छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं। यह पीएच व पोटैशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देता है। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं इससे वायु प्रदूषण भी होता है। उन्होंने बताया कि किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा फसल-हरियाणा-जीओवी-इन पोर्टल के पंजीकरण विवरण के साथ ही एग्रीहरियाणा-जीओवी-इन/नैनो फर्टीलाइजर पोर्टल पर भी नैनो यूरिया के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed