फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications invited for highest civilian award

Jind News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन

Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for highest civilian award
जींद। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हरवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदम अवार्ड.जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्ड.ओवी.इन/अबाउट अवार्ड एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्तिपत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों, सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed