फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Applications for Sardar Patel National Unity Award begin, apply by July 31

Jind News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

Sun, 13 Jul 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Applications for Sardar Patel National Unity Award begin, apply by July 31
जींद। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 31 जुलाई तक अवॉर्ड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


डीसी ने राष्ट्रीय एकीकरण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों से नामांकन के लिए आह्वान किया। सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर यह पुरस्कार शुरू किया है। यह पुरस्कार विशिष्ट और प्रेरणादायक व्यक्तियों को पहचान प्रदान करता है, ताकि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही मजबूत और एकजुट भारत के महत्व पर बल दिया जा सके। सभी भारतीय नागरिक और संगठन इसके लिए पात्र हैं। नामांकन केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed