फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Appeal to reduce increased income in family ID

Jind News: फैमिली आईडी में बढ़ी आय कम करने की लगाई गुहार

Sat, 06 Jul 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Appeal to reduce increased income in family ID
05जेएनडी30: समाधान शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए एसडीएम गुलजार मलिक व अन्य अ​धिकारी। संवाद
उचाना। उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर लोगों की समस्याओं के लिए कारगर साबित हो रहा है। शुक्रवार को समाधान शिविर में 13 समस्याएं आईं। इनमें ज्यादातर फैमिली आईडी की थीं। उचाना कलां की फूलपति, राजभान अलीपुरा, बाला देवी मांडी, संजय अलीपुरा, बलवंत खरकभूरा, बलवान भगवानपुरा, राजेंद्र उचाना मंडी, रामकरण भौंगरा ने फैमिली आईडी में बढ़ी इनकम को कम करने की गुहार लगाई। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि शपथ पत्र देकर कोई भी अपनी आय को कम करवा सकता है। उचाना कलां के कृष्ण ने फैमिली आईडी में अतिरिक्त नाम हटवाने की लिखित में निवेदन किया। अलीपुरा के रामबिलास अलीपुरा ने अपने घर के ऊपर से बिजली के तारों को हटवाने की मांग की। इसको लेकर एसडीएम ने बिजली निगम अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उचाना मंडी की छोटूराम कालोनी में सीवरेज की सफाई नहीं होने की शिकायत सतपाल द्वारा की गई। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता रहती है जो हर समस्या का समाधान हो इसलिए इस शिविर का नाम समाधान शिविर रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed