फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Apologizing to the Muni who worked on the liquor contract

शराब ठेके पर काम करने वाले मुनी से माफी रंगादारी

Sat, 17 Sep 2022 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Apologizing to the Muni who worked on the liquor contract
पुराने बस स्टैंड पर स्थित एक शराब ठेके पर काम करने वाले मुनीम गांव बडनपुर निवासी किताब सिंह से रंगदारी मांगने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बडनपुर निवासी किताब सिंह ने कहा कि वह पुराना बस स्टैंड पर स्थित शराब ठेके पर मुनीम का काम करता है। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर गांव झील निवासी बिल्लू का फोन आया। उसने कहा कि ठेका चलाने के लिए पैसे देने पड़ेंगे नहीं तो मैं तुम्हारे बच्चों व ठेकेदार को गोली मार दूंगा। उसने कहा कि तीन लाख रुपये तैयार रखना। किताब सिंह ने कहा कि तीन दिन पहले बिल्लू व झील निवासी सोनू उसके पास आए थे। बिल्लू ने उस पर पिस्तौल तान कर 50 हजार रुपये मांगे थे। इस पर सोनू उसे समझाकर ले गया। अगले दिन सोनू दो अन्य लोगों के साथ आया और उससे माफी मांगी। अब बिल्लू ने उससे रंगदारी मांगी है। शहर थाना प्रभारी रामनिवास ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में बिल्लू व सोनू दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed