फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ANQAS team inspected the civil hospital

Jind News: एनक्वास टीम ने नागरिक अस्पताल में किया निरीक्षण

Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
ANQAS team inspected the civil hospital
18जेएनडी29-नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए एनक्वास टीम। संवाद
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और जो छोटी मोटी खामियां मिली, उसे तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। एनक्वास जांच के लिए डॉ. गौरव, डॉ. सुखप्रीत, डॉ. मोनिका, नर्सिंग ऑफिसर मिनाक्षी ने नागरिक अस्पताल का गहनता से निरीक्षण किया और विभाग को सर्टिफिकेशन के लिए आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब, फार्मेसी का निरीक्षण किया। अस्पताल की नई बिल्डिंग में डेंटल ओपीडी को देखा। टीम के साथ सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सुनीता दूहन ने टीम को अस्पताल का निरीक्षण कराया।
विज्ञापन

मरीजों से भी अस्पताल की व्यस्थाओं के बारे में सवाल किए गए। एनक्वास टीम ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वह मरीजों के प्रति अपना व्यवहार शालीन बना कर रखें। जो मरीज चल नही सकते, उनको व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से अपनी रिपोर्ट को फाइल में बंद कर मुख्यालय में जमा कराया जाएगा। टीम के दौरे की पहले ही अस्पताल प्रशासन को सूचना थी। इसके चलते पहले नागरिक अस्पताल में खामियों को दूर कर व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया। निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी खामी नजर नहीं आए, इसका विशेष ध्यान रखा गया। सभी चिकित्सक व स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी ड्रेस कोड में दिखाई दिए।

नागरिक अस्पताल के सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि एनक्वास टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। टीम की ओर से अस्पताल प्रशासन को जो सुझाव दिए गए हैं, उन दिशा निर्देशों की पालना की जाएगी। अस्पताल 200 बेड का है और स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की कमी है। इसके बावजूद अस्पताल में आने वाले मरीज को स्वास्थ्य विभाग की हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed