{"_id":"68b34672e051ca6c4b027f04","slug":"another-accused-arrested-in-drug-smuggling-case-jind-news-c-199-1-jnd1002-140108-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नशा तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नशा तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Aug 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी15-आरोपी जय सिंह उर्फ थानेदार। स्रोत पुलिस
जींद। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी हिसार निवासी जय सिंह उर्फ थानेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना सिविल लाइन की प्रभारी पीएसआई पूजा ने बताया कि 14 जनवरी 2024 को सीआईए स्टाफ नरवाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर अंकित को काबू किया था। उसके कब्जे से 435 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इस बरामदगी पर थाना सिविल लाइन जींद में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अंकित की पूछताछ और बयान के आधार पर आगे की जांच में जय सिंह उर्फ थानेदार और उसकी पत्नी सुमन के नाम सामने आए। सुमन को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं जय सिंह उर्फ थानेदार अदालत की अनुमति से मामले में शामिल कर पूछताछ की गई। संलिप्तता सबूत मिलने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी जय सिंह उर्फ थानेदार को अदालत पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।