फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Another accused arrested for murdering taxi driver

Jind News: टैक्सी ड्राइवर की हत्या करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for murdering taxi driver
18जेएनडी30-पुलिस गिरफ्त में हत्या करने का आरोपी प्रदीप उर्फ दीपू। स्रोत पुलिस
जींद। सफा खेडी गांव के पास की गई ट्रैक्सी ड्राइवर की हत्या के मामले में उचाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगलपुर निवासी प्रदीप उर्फ दीपू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


24 जून को पटेल नगर नरवाना निवासी राजू अपने साथियो के साथ बसाऊराम गांव सफा खेड़ी के खेत में ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए हुए थे। घर आने के लिए गाड़ी में राजू, विक्रम, पवन मिराज खेत से ले तो खेतों का रास्ता जो रजवाहे की पटरी की तरफ जाता है, वहां पर काले रंग की गाड़ी रास्ते में टेड़ी खड़ी करके 5-6 युवक खड़े थे। उन्होंने गाड़ी को रुकवाया। उन युवकों में छोटू, मंदीप, प्रदीप उर्फ दीपू के साथ 3-4 अन्य युवक डंडे और नुकीली चीज लिए हुए थे। राजू को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

छोटू ने राजू से कहा कि उसके पिता के साथ गाली गलौज क्यों की थी। इसके बाद उन्होंने राजू के साथ मारपीट शुरू कर दी। नुकीले हथियार से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने इस मामले में छोटू, मंदीप, प्रदीप उर्फ दीपू को नामजद कर तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed