फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Announcement of financial assistance of Rs 10 lakh to Girls College

Jind News: कन्या महाविद्यालय को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा

Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Announcement of financial assistance of Rs 10 lakh to Girls College
25जेएनडी28-हिंदू कन्या कॉलेज में इंटर जोनल युवा महोत्सव के दौरान गायन की प्रस्तुति देती हुई छात - फोटो : :आईजी ब्रजेश कुमार ।
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय इंटर जोनल युवा महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला, उपप्रधान सत्य प्रकाश गोयल, सचिव राजकुमार सिंगला, कोषाध्यक्ष बलदेव आहूजा, प्राचार्या डॉक्टर पूनम मोर और प्रबंधक समिति के अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र व पगड़ी के माध्यम से स्वागत किया। लड़कियों की शिक्षा को बहुआयामी बनाने के उद्देश्य से राजकीय कोष से दस लाख रुपये वित्तीय सहायता की घोषणा की गई।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य स्टेज पर हिंदी हरियाणवी लघु नाटिका से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद हरियाणवी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी गजल, एकल गायन, क्विज, क्ले मॉडलिंग इत्यादि कई विधाओं का मंचन किया गया। संध्या सत्र में सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कुलपति प्रोफेसर डॉ. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed