फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anna filled the enthusiasm of farmers in Ralegarh Siddhi

रालेगढ़ सिद्धि में अन्ना ने किसानों में भरा जोश

Tue, 14 Sep 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anna filled the enthusiasm of farmers in Ralegarh Siddhi
अन्ना हजारे के साथ शमशेर ढांडा और राजेश खर्ब। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
कई राज्यों के किसानों ने रविवार को रालेगन सिद्धि में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की। इसमें जींद से भी शमशेर ढांडा व राजेश खर्ब ने हिस्सा लिया। खर्ब ने बताया कि अन्ना हजारे ने आंदोलन का मंत्र देते हुए कहा कि जन संसद को मजबूत किया जाना चाहिए। जन संसद को इतना मजबूत करो कि यह सरकार पर नियंत्रण रखे।
विज्ञापन

खर्ब ने कहा कि इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्मेलन भी हुआ। इसमें 17 राज्यों के 86 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें एक राष्ट्रीय स्तर की आंदोलन समिति का गठन करने का फैसला लिया गया। शमशेर ढांडा ने बताया कि अन्ना हजारे ने कहा कि असल भारत गांव में बसता है। स्वतंत्रता सेनानियों ने ग्राम स्वराज्य का सपना देखा था। पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसा कमाने के चक्कर में पक्ष और विपक्ष उद्योगपतियों के चुंगल में फंस गया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को उनका समर्थन है। सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed