{"_id":"6af20d3391e8d341f30d7e90","slug":"ankush-kumar-finished-first-and-rajdeep-second-in-the-1600-meter-race-jind-news-c-199-1-jnd1005-163446-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1600 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार प्रथम और राजदीप रहे द्वितीय, बुजुर्गों की दौड़ भी रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1600 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार प्रथम और राजदीप रहे द्वितीय, बुजुर्गों की दौड़ भी रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
नरवाना। गांव बड़नपुर में युवा खेल क्लब और स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से सोमवार को एक दिवसीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गांव के राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
शहीद भगत सिंह इंकलाब मंच हरियाणा के अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र श्योकंद ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार ने प्रथम और राजदीप ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 30 खिलाड़ियों को नकद राशि, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में बुजुर्गों की दौड़ भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जगदीश ने पहला, दिलबाग ने दूसरा, जबकि भाना और बलवान फौजी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को हुक्का और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। समापन समारोह में अमित बड़नपुर, सरपंच गगनदीप श्योकंद, संजय और दौला बड़नपुर मौजूद रहे।