फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anjali wins the essay writing competition

Jind News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि ने मारी बाजी

Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Anjali wins the essay writing competition
25जेएनडी24: स्वंयसेवक जागरूकता रैली निकालते हुए। स्रोत संस्थान - फोटो : udhampur news
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय में शिविर के चौथे दिन रविवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी प्रो मनोज कुमार ने की।
विज्ञापन

शिविर में मेरा युवा भारत पोर्टल के तत्वाधान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम व नरवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि युवा ही लोकतंत्र की असली शक्ति हैं। उन्होंने मतदान के अधिकार और इसकी निष्पक्षता पर विशेष लेक्चर दिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने स्लोगन लेखन, पोस्टर मेकिंग और रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र के पर्व को रंगों और शब्दों में उकेरा।

स्वंयसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है जैसे नारे लगाए। स्वंय सेवकों ने अलेवा पुलिस स्टेशन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने पुलिस थाना परिसर में श्रमदान कर सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed