फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anjali and Shweta's model Drim Irrigation stands first in the botanical department.

Jind News: वनस्पति विभाग में अंजलि व श्वेता का मॉडल ड्रिम इरीगेशन प्रथम

Wed, 20 Nov 2024 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Anjali and Shweta's model Drim Irrigation stands first in the botanical department.
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने किया। महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष ने प्रदर्शनी में छात्राओं को उत्साहित किया। प्रदर्शनी के संयोजक संजय आरोड़ा ने बताया कि यह प्रदर्शनी महाविद्यालय स्तर पर छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करती है।
विज्ञापन


प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि आज विज्ञान का जमाना है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमारा देश विज्ञान के बूते पर ही आगे निकल सकता है। जब शुरुआती स्तर से बच्चों के मन में विज्ञान के प्रति रुचि होगी तो वो आगे बढ़ कर देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे। देश की तरक्की में सबसे अधिक योगदान विज्ञान का है। आज सुंदर-सुंदर मॉडल बना रहे छात्र कल देश के वैज्ञानिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। इसलिए हर जगह विज्ञान की आवश्यकता होने के कारण वैज्ञानिक का महत्व कम नहीं किया जा सकता है। इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के परिणाम

वनस्पति विभाग में अंजलि व श्वेता का मॉडल ड्रिम इरीगेशन प्रथम रहा। प्राणी विभाग में जीनत व स्वीटी का मॉडल वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) प्रथम रहा। रसायन विभाग में जैसल व प्रिया का मॉडल प्लास्टिक रिसाइकलिंग प्रथम रहा। भौतिकी विभाग में अनुष्का व आकांक्षा का मॉडल स्कियुर स्मार्ट होम प्रथम रहा। संगणक विभाग में कुसुम व अंजलि का मॉडल डिक्शनरी प्रथम रहा। भूगोल विभाग में काजल व अंतिम का मॉडल का नाम स्मार्ट सिटी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed