{"_id":"622cec0bd699c715df68b935","slug":"animals-are-falling-ill-in-barsola-village-by-drinking-dirty-water-jind-news-rtk640937017","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी पीने से बरसोला गांव में पशु पड़ रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी पीने से बरसोला गांव में पशु पड़ रहे बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। गांव बरसोला में नाला टूटने से गंदा पानी तालाब में जा रहा है। तालाब का पानी पीने से गांव के पशु बीमार पड़ रहे हैं। इसके अलावा गंदगी के कारण ग्रामीणों को गांव में बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में डीसी से शिकायत की थी, इसके बावजूद अभी तक समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द नाला ठीक नहीं करवाया गया तो वह लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
ग्रामीण कैप्टन वेदप्रकाश ने कहा कि खेती में घाटा पहले से ही किसान झेल रहे हैं। उनके पास केवल पशुपालन ही एकमात्र आजीविका चलाने का साधन है। गांव के जिस तालाब में पशु पानी पीते हैं, यहां का पानी बहुत गंदा हो चुका है। पशुओं को और कहीं पानी पिलाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए इसी तालाब में पशु पानी पीते हैं। गंदा पानी पीने के कारण पशु बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने ग्रामीणों के साथ डीसी डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर नाले को ठीक करवाने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द यह समस्या दूर नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सूरजमल, राजपाल, रामनिवास, सूरता, राजकुमार, प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।