फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anger erupted over Kanhaiyalal's brutal murder

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या पर फूटा आक्रोश

Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over Kanhaiyalal's brutal murder
रानी तालाब पर पुतला फूंक कर रोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रानी तालाब चौक पर राजस्थान सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने उदयपुर (राजस्थान) में नूपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैयालाल द्वारा पोस्ट करने पर उसकी निर्मम हत्या किए जाने पर रोष जताया और केंद्र सरकार से मांग की कि राजस्थान सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। राजस्थान में बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए व राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार दोपहर भीष्ण गर्मी के बीच रानी तालाब पर बजरंग दल संयोजक महावीर बिरौली की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। वक्ताओं कहा कि राजस्थान सरकार हिंदू विरोधी नीति पर चल रही है। लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं ओर सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ऐसी सांप्रदायिक हिंदू विरोधी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती है। हरीश रामकली ने कहा कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैयालाल द्वारा पोस्ट की गई। जिस पर अब उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है। इस कृत्य ने राजस्थान सरकार की हिंदू विरोधी पोल को खोल कर रख दिया है। इस निर्मम हत्या के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है तथा राजस्थान सरकार का पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में विशेष समुदाय के लोग योजनापूर्वक हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं। हिंदू देवी-देवताओं की शोभायात्राओं पर पथराव किया गया जा रहा है। हिजाब विवाद के समय कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या की गई थी। नुपूर शर्मा के बयान पर भी इन जनविरोधी ताकतों ने जमकर बवाल मचाया। दंगा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिन स्थानों पर हिंदू अल्पसंख्यक हैं वहां उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए तथा अनिवार्य रूप से पुलिस चौकी स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed