फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anemia is a serious disease, people should get their blood tested: Dr. Jitendra

एनीमिया एक गंभीर बीमारी, लोग करवाएं खून की जांच : डाॅ. जितेंद्र

Tue, 11 Jun 2024 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Anemia is a serious disease, people should get their blood tested: Dr. Jitendra
10जेएनडी29: कर्मचारियों को जागरूक करते वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा। संवाद
अलेवा। एनीमिया मुक्ति दिलाने के लिए 100 दिन के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान के तहत सीएचसी अलेवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा ने की। इस दौरान पीएचसी नगूरां, ढाठरथ तथा अलेवा पीएचसी के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें 6 महीने से 59 महीने तथा 5 वर्ष से 9 वर्ष के अलावा 10 वर्ष से 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के खून की जांच की जाएगी। दूध पिलाने वाली माता, 15 से 49 वर्ष तक की प्रजनन क्षमता आयु वर्ग की महिलाएं, गर्भवती महिलाओं की भी जांच होगी। उन्होंने बताया कि खून की कमी की जांच को तीन भाग जैसे हल्का (मायलड) मध्यम और गंभीर श्रेणियों में बांटा गया है। खून की जांच के हिसाब से बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और प्रजनन क्षमता ग्रुप वाली महिलाओं को आयरन सिरप, गुलाबी गोली, नीली, गोली व लाल गोली कम से कम तीन महीने तक खिलाई जाएगी। ताकि उनमें खून की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

छह माह से 49 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली भी खिलाई जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों के 100 दिन के लिए चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त पर्व को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति में कमजोरी, जल्दी थकान होना, पीली त्वचा, सांस की दिक्कत, भूख की कमी है तो एनीमिया के लक्षण हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा, सुमेश, राजबाला, राजवंती, सविता, नवीन, नीलम, कुलदीप, सुभाष, विनोद, दीपक, अनिल तथा सीएचओ पूजा, साक्षी, नीतू मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed