फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aneesh was murdered mistaking him for Sahil.

Jind News: साहिल समझ कर अनीश की कर दी हत्या

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aneesh was murdered mistaking him for Sahil.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गांव ईगराह निवासी अनीश की हत्या गलतफहमी के कारण गई। यह खुलासा पुलिस जांच में सामने आया है। पुलिस ने जब इस मामले में एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब महिला से पूछताछ की गई तो सच सामने आया। पुलिस के अनुसार अनीश के दोस्त गांव बीबीपुर निवासी साहिल व गांव सिलाखेड़ी निवासी संदीप के एक ही महिला के साथ संबंध थे। इसलिए साहिल व संदीप के बीच में खींचतान चल रही थी। शुक्रवार को आरोपी महिला ने दोनों का समझौता करवाने के लिए पुराना बस स्टैंड पर बुला लिया था। जहां पर साहिल अपने दोस्त अनीश को भी साथ ले आया और खुद जाने की बजाए अनीश को बातचीत के लिए भेज दिया था। जहां पर आरोपियों ने अनीश को साहिल समझकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी। हत्या की वारदात में संदीप के साथ उसके दो अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ जारी है। हालांकि अनीश के ताऊ कृष्ण ने कई दिन पहले गांव पोंकरीखेड़ी निवासी जीतू के साथ हुई कहासुनी के चलते हत्या के आरोप लगाए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीतू को नामजद करके अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन

बॉक्स
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। फिलहाल की जांच में सामने आया है कि अनिश अपने दोस्त साहिल की जगह पर आरोपियों से बातचीत करने के लिए गया था। आरोपियों ने साहिल समझकर उसकी हत्या कर दी। जल्द ही दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed